February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही करीना कपूर खान, इस फिल्म में आएंगी नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर साल 2019 में आई फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया। फिलहाल करीना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। ज्यादातर समय वो अपने दोनों बेटों और परिवार को ही देती हैं। वहीं अब एक बार फिर करीना कपूर पूरी तरह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। पहले से ही करीना कपूर इस वक्त फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर वो चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक्टर आमिर खान के साथ देखने को मिलेंगी। बॉलीवुड के साथ ही अब करीना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं।

करीना कपूर डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा साथ नजर आएंगी। ये फिल्म जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की किताब ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। फिल्म का पहला शेड्यूल दार्जिलिंग में शूट होगा और दूसरा मुंबई में मई के आखिर में शूट किया जा सकता है। डायरेक्टर बारिश के मौसम से पहले ही मुंबई में शूटिंग को पूरा करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम तो तय नहीं हुआ है लेकिन इसकी कहानी मर्डर मिस्ट्री बेस्ड होगी। ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज की जाएगी।

आपको बता दें, करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में देखने को मिलेंगे। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। करीना कपूर की ये आमिर खान के साथ तीसरी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों 3 ईडियट और फिल्म तलाश में साथ काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed