June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह की फ़िल्म “रुद्र शक्ति” का नया गाना हुआ रिलीज, विक्रांत संग अक्षरा की दिखी ग़ज़ब केमिस्ट्री

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में अक्षरा सिंह की लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा का नया गाना “साजन से मिला के अंखियाँ” रिलीज कर दिया गया है।

ये गाना एक्ट्रेस की अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म “रुद्र शक्ति” का है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने बोल राकेश निराला ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। गाना अक्षरा के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। अक्षरा की ये फिल्म सावन के महीने में रिलीज की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *