April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश विमान हादसा पीड़ितों के लिए मोहम्मद यूनुस ने मांगा चंदा, लोगों के साधा निशाना, डिलीट की पोस्ट

नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को लोगों से चंदा मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में ढाका में स्कूल बिल्डिंग पर क्रैश हुए एयरफोर्स के विमान हादसे के पीड़ितों की सहायता के लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जनता से पैसा देने की अपील की। मोहम्मद यूनुस की इस पोस्ट को देखकर लोग भड़क गए और उनको निशाने पर ले लिया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास देश की जनता की मदद के लिए पैसा नहीं है, जिसके बाद चंदा मांगने वाली पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

आज तक ने बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार के हवाले से बताया है कि लोगों से पैसा देने की अपील वाली यह पोस्ट अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से 22 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट को पब्लिश किए जाने के कुछ ही देर बाद इस पर लोगों के ऐसे कमेंट आने लगे जिसकी सरकार ने उम्मीद नहीं की थी। अमीन सोनी नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा, यूनुस साहब को देश चलाने के लिए अब भीख मांगनी पड़ रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने सरकार के पूछ लिया कि पिछले साल के बाढ़ फंड का 1200 करोड़ टका का क्या हुआ?

इसी तरह के कमेंट्स और भी कई यूजर्स द्वारा किए गए जिसके बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। आपको बता दें कि 21 जुलाई को बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 ट्रेनिंग विमान राजधानी ढाका में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की बिल्डिंग पर जा गिरा था। इस घटना में अब तक 25 स्कूली बच्चों समेत 31 लोगों की मौत हुई है जबकि 150 के आसपास लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *