April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सिडनी के बॉण्डी बीच पर हुए हमले को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलिया सरकार को घेरा, एंथनी अल्बनीज ने किया पलटवार

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉण्डी बीच पर यहूदी पर्व हनुक्का को मानने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर हुए हमले की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने निंदा की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर यहूदी-विरोध को लेकर सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नेतन्याहू के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया कभी भी विभाजन, हिंसा या नफरत के आगे नहीं झुकेगा और हम सब मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे। सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी ने कहा, कल का दिन हमारे राष्ट्र के इतिहास में एक काला दिन था। लेकिन हम उन कायरों से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं जिन्होंने ऐसा किया। हम उन्हें हमें विभाजित नहीं करने देंगे। ऑस्ट्रेलिया नफरत या हिंसा से विभाजित नहीं होगा। हम इसका डटकर सामना करेंगे और हम यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के साथ एकजुटता से खड़े रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बताया कि आज मैंने राष्ट्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। हम यहूदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के साथ खड़े हैं और हम घृणा और हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया उन लोगों से कहीं अधिक मजबूत है जो हमें बांटने की कोशिश करते हैं और हम सब मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे।

इसी के साथ उन्होंने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के समर्पण को भी सराहा। पीएम ने कहा पुलिस अधिकारियों की प्रतिबद्धता कल उस समय स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जब ड्यूटी से छुट्टी पर रहने वाले अधिकारी भी मदद के लिए बॉण्डी पहुंचे। वे ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी हैं। मुझे बॉण्डी पुलिस स्टेशन में जानकारी दी गई और मैंने कई अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया। हमारे सभी पुलिसकर्मियों को उनके साहस और सेवा के लिए धन्यवाद। बता दें कि बॉण्डी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है जबकि 20 से लोगा घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *