April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूएस नेवी की नाकेबंदी के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरा चीन का जहाज ‘रिच स्टारी’

नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नेवी की नाकेबंदी के बावजूद चीन का एक जहाज वहां से सुरक्षित गुजरा है। इसके बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं जो उन्होंने होर्मुज में नाकेबंदी को लेकर किया था। मरीनट्रैफिक और केप्लर के डेटा के अनुसार चीनी टैंकर रिच स्टारी ने अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद होर्मुज को सुरक्षित पार किया है। नाकेबंदी के बाद यह वहां से गुजरने वाला चीन का पहला जहाज है। रिच स्टारी लगभग 250000 बैरल मेथनॉल लेकर जा है और इसकी लोडिंग संयुक्त अरब अमीरात के हमरियाह बंदरगाह पर हुई थी।

आपको बता दें कि चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने एक दिन पहले ही बयान जारी किया था कि हमारे जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार आ-जा रहे हैं। ईरान के साथ हमारे व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं। हम उनका सम्मान करेंगे और अपेक्षा करते हैं कि अन्य लोग हमारे मामलों में हस्तक्षेप न करें। होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान नियंत्रित करता है और यह हमारे लिए खुला है। चीनी रक्षा मंत्री के इस बयान के कुछ घंटों के बाद ही चीन के जहाज ने सुरक्षित होर्मुज पार किया है। गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले दिनों यह बयान दिया था कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियारों की सप्लाई करेगा उस पर अमेरिका 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा।

इसके बाद ऐसी खबर थी कि चीन ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराने जा रहा है जिस पर ट्रंप ने खुलकर कहा था कि वो चीन पर भी 50 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। इसके अलावा ट्रंप ने सोमवार देश शाम ट्रूथ सोशल पर ईरान को चेतावनी जारी करते हुए लिखा था कि जो भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी के करीब आएगा, उसे बिना देरी के नेस्तनाबूत कर देंगे। जबकि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए कहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन की किसी प्रकार की कोई गलत हरकत जानलेवा साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *