February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मैं तीन बार सांसद…पांच विभागों की मंत्री रही…अभी ये लंबा चलेगा’, स्मृति ईरानी ने सियासत में वापसी के दिए संकेत

नई दिल्ली। स्मृति इरानी ने सियासत में वापसी के संकेत दिए हैं। न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि ये पॉलिटिक्स से रिटायरमेंट नहीं है। स्मृति ईरानी ने कहा कि 49 साल की उम्र में लोगों का करियर शुरू होता है। स्मृति ने ये भी कहा कि वो तीन बार सांसद और पांच विभाग की मंत्री रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अभी ये लंबा चलेगा। स्मृति ईरानी ने चैनल से कहा कि उनके बारे में बहुत चर्चा होती है। मेयर, विधायक और सांसद के चुनाव में उनकी बात आती है। क्योंकि उनका नाम स्मृति ईरानी है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने धरना दिया और जेल काटी है। यूपी में अखिलेश यादव की सरकार के दौर में सियासत करने की बात भी स्मृति ईरानी ने कही। स्मृति ईरानी ने कहा कि कोई भी राजनेता हारी हुई सीट नहीं चुनता। उन्होंने बताया कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हारने के बाद उन्होंने 2019 तक वहां के लोगों के लिए बहुत काम किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि न वो और न कोई और जानता है कि बीजेपी 2029 में क्या करेगी। उन्होंने कहा कि 2029 में ही क्यों, बीजेपी 2026 या 2025 में भी कुछ बोल सकती है।

स्मृति ईरानी एक बार फिर ‘सास भी कभी बहू थी’ की शूटिंग करने लगी हैं। इसी सीरियल से वो घर-घर में पहचानी गई थीं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे, उस वक्त स्मृति ईरानी ने उनका विरोध भी किया, लेकिन मोदी से मुलाकात के बाद उनकी भावना बदली और बीजेपी में शामिल होकर स्मृति ईरानी ने केंद्र सरकार में अहम मंत्रालयों को भी बतौर मंत्री देखा। स्मृति ईरानी 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से कांग्रेस के केएल शर्मा से हार गई थीं। मीडिया से उनकी मुलाकात भी कम हुई। अब स्मृति ईरानी एक बार फिर राजनीति में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। देखना ये है कि बीजेपी किस तरह उनकी सियासत की मुख्यधारा में वापसी कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed