March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

समीर वानखेड़े पर हमला बोलने वाले नवाब मलिक खुद ही आरोपों के दलदल में, BJP नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान का बचाव कर रहे है। वहीं दूसरी ओर नवाब मलिक एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर लगातार एक के बाद एक हर रोज नए खुलासे कर रहे है। इतना ही नहीं नवाब मलिक ने ड्रग्स केस में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस को भी निशाने पर लिया था। हाल ही में नवाब मलिक ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता दिखाई दे रही थी। अलग-अलग इन दोनों तस्वीरों में वह दोनों के साथ एक शख्स और खड़ा है। जिसे नवाब मलिक ने जयदीप राणा बताया, जो एक ड्रग्स तस्कर है और फिलहाल जेल में सजा काट रहा है। इसी बीच अब भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता मोहित कंबोज ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक पर बड़ा खुलासा किया है।

भाजपा नेता मोहित ने 26/11 मुंबई बम धमाकों के आरोपी मोहम्मद अली शेख से तार जुड़े होने का दावा किया। मोहित कंबोज ने ट्वीट पर नवाब मलिक पर एक बड़ा खुलासा करते हुए लिखा, फ़राज़ नवाब मलिक ने 2011 में मकोका के आरोपी मोहम्मद अली शेख से 2 फ्लैट खरीदे थे। फ्लैट का बाजार मूल्य 15 करोड़ है लेकिन 4.25 करोड़ में खरीदा गया है? आगे उन्होंने बताया कि, अली शेख डीजल माफिया है और 2010 में मर्डर केस में भी गिरफ्तार किया गया था, 26/11 में भी आया उसका नाम? एनसीपी सरकार थी, क्या उन्हें कोई मदद दी गई?

आपको बता दें कि भाजपा नेता मोहित कंबोज ने ड्रग केस में अपने और परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने के लिए नवाब मलिक के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इससे पहले नवाब मलिक ने एनसीबी पर आरोप लगते हुए मोहित कंबोज पर भी कई आरोप लगाये थे। जिसके बाद मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को कानूनी रूप से जवाब देने की बात कही थी।

इतना ही नहीं मोहित कंबोज ने वीडियो जारी कर कहा था कि जो मियां नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमकी दी है की नट बोल्ट खोल के गाड़ देगा, जला देगा, तोड़ देगा,मरोड़ देगा, मैं पूछना चाहता हूं कि महाराष्ट्र में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज है या नहीं हैं। एक कबिनेट मंत्री खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *