April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का दिल्ली में मर्डर, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का पार्किंग विवाद को लेकर मर्डर हो गया। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात यह वारदात हुई। दरअसल घर के गेट के पास दोपहिया वाहन पार्क करने को लेकर हुमा के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का कुछ लोगों से विवाद हो गया जिसके बाद आरोपियों ने आसिफ पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में आसिफ को अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आसिफ की हत्या में जिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनका नाम गौतम और उज्ज्वल है तथा दोनों सगे भाई हैं। इन्हीं के साथ आसिफ का विवाद हुआ था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक आसिफ की पत्नी के मुताबिक इन लोगों ने जानबूझकर मेरे पति को मारा है। पहले भी इनका मेरे पति से विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि आसिफ रात को जब घर पहुंचा तो गेट पर स्कूटी खड़ी थी। आसिफ ने इन लोगों से स्कूटी हटाने के लिए बोला तो वो आसिफ से गाली गलौच करने लगे जबकि आसिफ उनसे भाई करते बात कर रहे थे। तभी उन्होंने किसी नुकीली चीज से आसिफ पर हमला कर दिया और वो खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसिफ की पत्नी ने परिवार के सदस्य को फोन किया। जब आसिफ का भाई वहां पहुंचा तो वह सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया मगर उसकी जान नहीं बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *