April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा तय करेंगे उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को लेकर एनडीए दलों की आज एक महत्वपूर्ण हुई। इस बैठक में एनडीए में शामिल सभी दलों ने आपसी एकजुटता दिखाते हुए बीजेपी के दो नेताओं को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार का नाम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को अधिकृत किया दिया है। पीएम मोदी और नड्डा के द्वारा लिए गए निर्णय को एनडीए के सभी दल स्वीकार करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और आज नामांकन प्रक्रिया शुरू होने का पहला दिन था। भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग 9 सितंबर को होगी और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। 22 अगस्त को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। नामांकन 25 नामांकन तक वापस लिए जा सकेंगे।

जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से उपराष्ट्रपति का पद खाली है। जगदीप धनखड़ ने हालांकि अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है मगर यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। विपक्ष के द्वारा बार बार सरकार से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इस्तीफा देने से लगभग 10 दिन पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान धनखड़ ने बातों बातों में अपना कार्यकाल पूरा करने की बात कही थी। इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो धनखड़ ने इतना बड़ा निर्णय ले लिया। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *