April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग ने जारी किया धमकी भरा ऑडियो

नई दिल्ली। देश के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैप्स कैफे में अब तक दो बार फायरिंग की घटना हो चुकी है। गुरुवार रात कैफे के बाहर कई राउंड गोली चलाई गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस बीच लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की ओर से एक धमकी भरा ऑडियो जारी किया है। ऑडियो में साफ कहा गया है जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं है।

टीवी 9 की खबर के अनुसार ऑडियो में कहा गया है कपिल शर्मा ने अपने शो के नेटफ्लिक्स पर उद्घाटन के समय सलमान को बुलाया था इसलिए उनके कैफे पर फायरिंग की गई। आपको बता दें कि कपिल शर्मा सलमान खान के काफी करीबी माने जाते हैं। सलमान खान इससे पहले कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। काला हिरण के शिकार मामले में सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। सलमान के घर के बाहर भी कुछ समय पहले फायरिंग की घटना हुई थी। सलमान के करीबी एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी और तब भी कहा था जो सलमान के करीब होगा उसे सजा मिलेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले 10 जुलाई को कपिल शर्मा कैप्स कैफे के बाहर पहली बार गोलीबारी हुई थी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने तब उसकी जिम्मेदारी ली थी। आतंकी हरदीप सिंह लड्डी ने बताया था कि उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के अपने साथी तूफान सिंह के साथ मिलकर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया। उसने बताया था कि कपिल शर्मा के एक शो में किसी प्रतिभागी ने निहंग सिख का वेष धारण किया था और उनके आचरण को लेकर हास्यास्पद टिप्पणियां की थीं। इस वजह से सिखों की भावनाएं आहत हुईं। जिस वजह से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *