July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बेवफा पत्नी ने होटल के कमरे में पति का भरोसा तोड़ा, पति द्वारा प्रेमी के साथ रंगे हाथों रंगरलियां मनाते पकड़े जाने पर, थाने में हुई पंचायत रिश्ता टूटा दोनों के रास्ते हुए अलग-अलग

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़       

बेवफा पत्नी ने होटल के कमरे में पति का भरोसा तोड़ा, पति द्वारा प्रेमी के साथ रंगे हाथ रंगरलियां मनाते पकड़े जाने पर थाने में हुई पंचायत रिश्ता टूटा दोनों के रास्ते हुए अलग-अलग

चंदौली। जनपद में बिजली विभाग में कार्यरत एक अधिकारी की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया कि उसकी दुनिया ही बदल गई। हुआ यूं कि उसने अपनी पत्नी को उसके के प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। शक की सुई तो महीनों से घूम रही थी, लेकिन इस मंजर को देखकर वह शक पुख्ता हो गया।

गुरुवार की दोपहर को बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारी ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ होटल में दाखिल होते देखा। यह देख अधिकारी का खून खौल उठा, और उसने तत्काल पुलिस को बुला लिया। होटल के कमरे में जो दृश्य था , उसने उसकी उसकी जिंदगी में भूचाल ला दिया। जिससे ने विद्युत विभाग के अधिकारी की दुनिया ही उजाड़ दी।

थाने में रिश्तेदारों की पंचायत बैठी , जिसमे पंचायत में दोनों पक्षों के लोग पहुंचे। महिला ने अपने प्रेम संबंध को स्वीकारा लिया। पति ने कहा, जिसे दिल से चाहा, उसने ही दिल तोड़ दिया घंटों चली पंचायत और काफी जद्दोजहद के बाद, दोनों में तलाक लेने पर पर सहमति बनी। इस तरह जन्मों जन्म तक साथ देने का वायदे सहित सात फेरों का बंधन टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *