जिलाधिकारी की उपस्थिति में चल रही ऑनलाइन मीटिंग में अचानक ही बड़ी स्क्रीन पर पोर्न वीडियो का प्रसारण महिला अधिकारी मीटिंग छोड़ बाहर निकल गई
Oplus_0
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़
जिलाधिकारी की उपस्थिति में चल रही ऑनलाइन मीटिंग में अचानक ही बड़ी स्क्रीन पर पोर्न वीडियो का प्रसारण महिला अधिकारी मीटिंग छोड़ बाहर निकल गई
महाराजगंज। जनपद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने से हड़कंप मच गया। बैठक में जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल थीं। इस ऑनलाइन मीटिंग में जेसन जूनियर नाम के यूजर ने स्क्रीन शेयर की थी, और जैसे ही उसने स्क्रीन शेयर की उसी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो शुरू हो गया। बड़ी स्क्रीन पर अचानक ही अश्लील वीडियो चलने से महिला अधिकारी बेहद असहज हो गई। और इस दौरान महिला शिक्षा अधिकारी उठकर कमरे से बाहर चली गईं। काफी प्रयास के बाद स्क्रीन को बंद किया गया। बीओ सुदामा प्रसाद ने अर्जुन सहित 2 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
