April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मारने की नीयत से हुआ हमला, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए अटैक को लेकर कपिल मिश्रा का दावा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान गुजरात के एक शख्स द्वारा किए हमले को दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बहुत ही गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमला कोई राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि सीएम को मारने की नीयत से पूरी साजिश और प्लानिंग के साथ किया गया है। मिश्रा ने कहा कि हमला करने वाले व्यक्ति ने पहले रेकी की, वीडियो बनाए और उसके बाद साजिश करके हमला किया। उन्होंने दावा कि यह व्यक्ति अकेला नहीं हो सकता है इसके साथ निश्चित रूप से और लोग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि यह कोई साधारण हमला नहीं, बहुत ही नफरत से भरा हुआ और ऐसा लग रहा है कि हमला करने वाला व्यक्ति बहुत ही खराब इरादे के साथ आया था। जिस तरह से मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया है वो बहुत ही वीभत्स है। दिल्ली की राजनीति में इस तरह का हमला पहले कभी नहीं देखा है। एक महिला मुख्यमंत्री जो रात दिन दिल्लीवालों की सेवा में लगी हैं जो जनता से बिना किसी सुरक्षा के सीधे संवाद करती हैं उनपर इस तरह का हमला निंदनीय है। हमला गंभीर है, मुख्यमंत्री मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है।

कपिल ने कहा कि मुख्यमंत्री का मनोबल मजबूत है, जनसेवा और जनसुनवाई का कोई भी काम इस हमले की वजह से रुकेगा नहीं। इसके साजिश के पीछे कौन है दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। दूसरी तरफ हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी की मां भानुबेन का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे को पशु प्रेमी बताया है और कहा है कि आवारा कुत्तों वाले मामले को लेकर वो दुखी था। हालांकि उन्होंने अपने बेटे का किसी भी राजनीतिक दल के साथ संबंध होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *