April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जिनपिंग और पुतिन से पीएम मोदी की करीबी दिखने के बाद ट्रंप सरकार के बदले सुर!, वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट बोले- व्यापार संबंधी विवाद जल्द सुलझेंगे

वॉशिंगटन। एससीओ की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ करीबी दिखने के बाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के सुर अलग दिख रहे हैं। अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने ताजा बयान में भारत और अमेरिका को महान बताते हुए कहा है कि दोनों के बीच व्यापार संबंधी विवाद जल्द सुलझ जाएंगे। बेसेंट ने मंगलवार को जिनपिंग और पुतिन के साथ पीएम मोदी की करीबी दिखाने वाली तस्वीरों पर कहा कि ये शंघाई सहयोग संगठन है। जिसकी बैठक लंबे अर्से से तय थी। उन्होंने एससीओ को क्रियात्मक बताया।

अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि दिन के अंत में वो यही कहना चाहते हैं कि दुनिया में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भारत का मूल्य रूस और चीन से ज्यादा अमेरिका के करीब है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव के बावजूद अमेरिका का मानना है कि भारत से लंबे समय का संबंध बना रहेगा। हालांकि, स्कॉट बेसेंट ने रूस से कच्चे तेल की खरीद की बात भी कही। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा कर अच्छी भूमिका नहीं निभा रहा। क्योंकि इससे यूक्रेन में रूस को जंग लड़ने के लिए मदद मिल रही है।

इससे पहले सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर बयान जारी कर भारत पर टैरिफ लगाने के मसले पर सफाई दी थी। ट्रंप ने कहा था कि भारत की ज्यादा चीजें अमेरिका में बिकती हैं। जबकि, अमेरिका का कम सामान भारत को निर्यात होता है। ट्रंप ने लिखा था कि भारत लंबे समय से बहुत ज्यादा टैरिफ ले रहा था। ट्रंप ने ये दावा भी किया कि भारत ने अमेरिका के उत्पादों पर बहुत कम टैरिफ लेने की बात कही है। ट्रंप ने ये लिखा कि भारत की ओर से ये प्रस्ताव देने में काफी देर हो गई। साथ ही ट्रंप का ये दर्द भी छलका है कि भारत उनके देश की जगह रूस से ज्यादा कच्चा तेल और हथियार लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *