बिग बॉस ने कुनिका को कैप्टेंसी से हटाया, घर के इस सदस्य को मिली कुनिका की इम्युनिटी
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस साल बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी और जीशान कादरी जैसे फेमस टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया के चेहरों ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली है। अब बिग बॉस के इस नए सीजन का पहला हफ्ता भी निकल चुका है। वीकेंड का वार भी हो चुका है। इस हफ्ते घर को कुनिका सदानंद के रूप में नई कैप्टन मिली लेकिन अब घर में एक बड़ा ट्विस्ट आया है।
कैप्टेंसी में आया ट्विस्ट:
जैसा कि आपने देखा था पिछले हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में कुनिका, अभिषेक और अशनूर में से तान्या ने बिना टाइल्स गिने कुनिका को विनर घोषित कर दिया था जिस कारण कुनिका घर की पहली कैप्टन बन गई थीं और तान्या की तरफ उनका एक सॉफ्ट कॉर्नर भी देखने को मिला। लेकिन फिर वीकेंड के वार में लीडर और फॉलोवर वाले टास्क में कुनिका ने तान्या को लीडर के लिए चुना तो बशीर को बुरा लगा क्यूंकि बशीर कैप्टेंसी टास्क में कुनिका के लिए लड़ा था और उन्होंने बशीर से ऊपर तान्या को रखा।
जिसके बाद कुनिका और बशीर की बहस हो जाती है। इस बहस में जीशान, गौरव, फरहाना समेत कई घरवाले बशीर का साथ देते हैं, जिसके बाद कुनिका खुद ही कैमरे पर जाकर कहती है कि वो कैप्टेंसी से रिजाइन कर रही हैं। इसके बाद अब आज के एपिसोड में असेम्ब्ली रूम में बिग बॉस सभी घरवालों की सहमति से कुनिका को कैप्टन से हटा देंगे और इसके बाद कुनिका की नॉमिनेशन वाली इम्युनिटी भी उनसे छीन ली जाएगी। बाद में घरवाले आपसी सहमति से ये इम्युनिटी पावर अशनूर को दे देंगे जिससे अशनूर नॉमिनेशन से सेफ हो जाएगी, हालांकि कुनिका इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगी।
