February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शारदीय नवरात्रि से पहले खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया भक्ति गीत, फैंस ने लगाए मां विंध्यवासिनी के जयकारे

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होने वाले हैं और 2 अक्टूबर को विजय दशमी के साथ समाप्त हो जाएंगे। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो और भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स पीछे रह जाए..ऐसा हो ही नहीं सकता है। नवरात्रि में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और कल्पना पटवारी के भक्ति गीत खूब पसंद किए जाते हैं और अब शारदीय नवरात्रि से पहले ही खेसारी लाल यादव ने मां विध्यवासिनी को समर्पित करते हुए भक्ति गीत रिलीज कर दिया है। गाना आज ही रिलीज किया गया है तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

1 लाख के पार गाना

खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत तूही हवा पानी बारू हो रिलीज हो गया है। गाने में मां विंध्यवासिनी की आराधना की गई हैं और उन्हें ही धरती का सार बताया गया है। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी दिख रही हैं, जो माता रानी को प्रसन्न करने के लिए पूरी जान लगा रही है। वीडियो में मां की भक्ति के साथ आदिवासी म्यूजिक और डांस का फील भी दिया गया है। गाने को सुबह रिलीज किया गया और अब तक गाने पर 1 लाख 70 हजार से ज्यादा आ चुके है। फैंस को भी माता की भक्ति से सराबोर गाना पसंद आया है।

तबाही है गाना

एक यूजर ने लिखा लिखा- इसको कहते हैं गाना क्या गाना गाने क्या गाना गा दिया है खेसारी भैया पूरा तबाही हो गया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जयकारा शेरावाली दा बोल सांचे दरबार की जय। एक अन्य ने लिखा- न पुलिस में रिपोर्ट होता है न अदालत में कोर्ट होता है …जब भी खेसारी लाल यादव का गाना अपलोड होता है …! तो सिर्फ विस्फोट होता है। बता दें कि गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। बता दें कि खेसारी हर साल सावन में बाबा भोलेनाथ के और नवरात्रि में माता रानी के गीत जरूर लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *