February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मणिपुर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली। मणिपुर से कांग्रेस के दो विधायक आरके इमो सिंह और यान्थोंग हौकीप ने कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार के बीजेपी मुख्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके साथ ही अंगवस्त्र देकर विधिवत पार्टी में शामिल किया। सिंह और हौकीप साल 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही कहा कि इनके आने से मणिपुर और पूर्वोत्तर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। पात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा की नीति और रीति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें कि राजकुमार इमो सिंह कांग्रेस से जुड़े बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं तो वहीं यमथॉन्ग भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। दोनों ने ही केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी के मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी जॉइन की है। राजकुमार इमो सिंह भी बीते चुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते थे लेकिन बाद में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निलंबित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed