February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘रैकेट से जुड़ी है आपकी साली’ नवाब मलिक ने किया हमला तो समीर वानखेड़े ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। मुंबई ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक समीर वानखेड़े  पर हमलावर है। हर दिन कभी ट्वीट तो कभी प्रेस कांफ्रेंस कर वो समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। अब एक बार फिर ट्वीट कर नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर वार करते हुए उनसे पूछा है कि क्या उनकी पत्नी की बहन (साली) ड्रग्स के काले धंधे से जुड़ी थीं?। नवाब मलिक ने लिखा, “समीर दाऊद वानखेड़े क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग्स के धंधे में थीं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका केस पुणे कोर्ट में लंबित है। यह रहा उसका सबूत।” बता दें, अपने ट्वीट के साथ ही नवाब मलिक ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिसमें एक केस का जिक्र है। इस शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि हर्षदा रेडकर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर की बहन हैं।

आरोपों पर समीर वानखेड़े की सफाई

नवाब मलिक के लगाए गए इन ताजा आरोपों पर समीर वानखेड़े की सफाई भी सामने आ गई है। वानखेड़े ने कहा, “ये केस साल 2008 का है। उस वक्त वह NCB का हिस्सा भी नहीं थे।” वो क्रांति रेडकर से साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे हैं, ऐसे में उनका हर्षदा के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

आपको बता दें, क्रूज पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस को नवाब मलिक शुरुआत से ही फर्जी बता रहे हैं। इस मामले को लेकर नवाब मलिक NCB के मुंबई एरिया के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बीते दिन समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के पिता पर मानहानि का केस भी कर दिया है। समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उनके परिवार की बदनामी हो रही है। नवाब मलिक के आरोपों की वजह से समीर की बहन यासमीन का करियर भी खराब होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed