May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

व्लादिमीर पुतिन का दावा, रूस ने इस साल यूक्रेन के 5000 वर्ग किलोमीटर इलाके पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली। यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि इस साल रूसी सेना ने यूक्रेन के लगभग 5000 वर्ग किलोमीटर (1,930 वर्ग मील) इलाके पर कब्जा किया है। रूसी राष्ट्रपति बोले, अगर हर दिन के हिसाब से गणना करें तो रूस एक दिन में औसतन 125 किमी यूक्रेन की जमीन पर कब्जा जमा रहा है। पुतिन के मुताबिक 2022 में जब से यूक्रेन वॉर शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक उसकी तकरीबन 20 फीसदी जमीन पर रूस ने अधिकार कर लिया है। इतना ही नहीं पुतिन ने यह भी कहा कि हम अपने मकसद में दिन पर दिन कामयाब हो रहे हैं। पुतिन की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो संभवत: युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं।

मीडिया में जारी रिपोर्ट के अनुसार जब से यूक्रेन वॉर शुरू हुआ है उसके बाद से रूस ने डोनबास, डोनेस्क और सुमी जैसे यूक्रेन के अहम इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसका असर यह है कि यूक्रेन का ब्लैक सी से संपर्क टूटता जा रहा है और रूस की कोशिश भी यही है कि ब्लैक सी से यूक्रेन के संपर्क टूट जाए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेंलेस्की ने अमेरिका यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक मैप दिखाया था जिसके मुताबिक रूस ने लुहांस्क के 99 फीसदी, जपोरिजिया के 73 फीसदी, खेरसोन के 73 फीसदी और डोनेस्क के 76 फीसदी भू-भाग पर कब्जा कर लिया है।

बता दें कि साल 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था, तब से क्रीमिया पर रूस का नियंत्रण है। वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मंगलवार को यूक्रेन के दो और गांवों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया। रूस की सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने शीर्ष कमांडरों की बैठक में कहा कि हमारी सेनाएं सभी दिशाओं में आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed