May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के पिता से मिलने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज गिरफ्तार किए गए आरापी का नाम सादिक है। उधर, गैंगरेप की इस घटना के बाद से बंगाल में कई जगहों पर तृणमूल सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। बीजेपी लगातार सीएम ममता बनर्जी को महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर घेर रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी आज पीड़िता के पिता से मिलने पहुंचे।

बीजेपी विधायक ने पश्चिम बंगाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘तृणमूल हटाओ, बेटी बचाओ,’ यह बंगाल में हर जगह मुख्य नारा है। तृणमूल को जाना चाहिए, उन्होंने पीड़ित परिवार का सहयोग नहीं किया, अब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं सौंपी। वे नेता प्रतिपक्ष को उस डॉक्टर से बात नहीं करने दे रहे हैं जो पीड़ित छात्रा का इलाज कर रहे हैं। बंगाल सरकार ने ओडिशा से आ रहे महिला आयोग के प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सुबह 8 बजे मुझे फोन किया और कहा कि हम दबाव में हैं। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि आखिर यह किसका दबाव है? ममता बनर्जी का दबाव, ममता बनर्जी की पुलिस का दबाव।

वहीं बीजेपी ने इस घटना के विरोध में 6 दिवसीय धरना प्रदर्शन भी शुरू किया है। बता दें कि ओडिशा की रहने वाली छात्रा दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की सेकेंड ईयर की छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए गई थी तभी कुछ लोगों ने उनको घेर लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि छात्रा का दोस्त उसकी मदद की बजाए वहां से भाग गया। इसके बाद उन लोगों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि लड़की को रात के समय कॉलेज से बाहर क्यों जाने दिया गया? संस्थान को इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed