प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, जन सुराज पार्टी के लिए 150 सीट जीतने का निर्धारित किया लक्ष्य
नई दिल्ली। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो खुद बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर वो खुद चुनाव मैदान में उतरते हैं तो इससे उनका ध्यान पार्टी की चुनावी तैयारियों और योजनाओं से भटक सकता है क्योंकि उन्हें अपने चुनाव में भी ध्यान देना होगा और इस वजह से पार्टी को नुकसान हो सकता है। पीके बोले, इसी बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी हित में मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने आगामी चुनाव में अपनी जन सुराज पार्टी के लिए लक्ष्य भी तय किया है।

प्रशांत किशोर हाल ही में राघोपुर दौरे पर गए थे। तब उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि मेरे राघोपुर से चुनाव लड़ने की सिर्फ चर्चा सुनकर तेजस्वी यादव दूसरी सीट खोजने लगे हैं। तेजस्वी यादव दो जगह से चुनाव लड़ना ही पड़ेगा क्यों कि राघोपुर में तेजस्वी का वही हाल होगा जो राहुल गांधी का अमेठी में हुआ था। अब जब प्रशांत कुमार के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग चुका है तो जन सुराज पार्टी ने राघोपुर विधानसभा सीट से चंचल सिंह को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।