February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे ‘गिद्धों’…रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज एक बार फिर एक्स पोस्ट के जरिए कुछ चुभती हुई बातें लिखी हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया मगर ऐसा माना जा रहा है कि उनका निशाना अपने भाई तेजस्वी यादव की ओर है। रोहिणी आचार्य ने लिखा, समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी ‘खुद’ आत्म – मंथन ‘ करने और जिम्मेदारी लेना है। ‘अपने’ इर्द – गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित ‘गिद्धों’ को ठिकाने लगाने का साहस दिखाने के बाद ही किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित होगी। बाकी तो ये जो पब्लिक है न, वो सब जानती- समझती ही है।

दरअसल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज ने अपने सरकारी आवास पर आरजेडी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। संभावना है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार की समीक्षा हो। इसी को लेकर रोहिणी आचार्य बिना किसी का जिक्र किए इशारों इशारों में न सिर्फ तंज कसा बल्कि इस समीक्षा बैठक को दिखावा करार दिया है।इससे पहले रोहिणी ने 10 जनवरी को भी अपनी एक पोस्ट में लिखा था, जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है तब “विनाशक” ही आंख- नाक और कान बन बुद्धि-विवेक हर लेता है। बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गयी “बड़ी विरासत” को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, “अपने” और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी “नए बने अपने” ही काफी होते हैं।

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव से उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी नाराज हैं। मकर संक्रांति के दिन तेज प्रताप ने अपने घर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था जिसमें शामिल होने के लिए वो खुद अपने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव को न्योता देने गए थे। नाराजगी के बावजूद लालू यादव तेज प्रताप के घर भी गए और उनको आशीर्वाद भी दिया जबकि काफी इंतजार के बाद भी तेजस्वी वहां नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed