February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

झारखंड में 1 करोड़ के इनामी माओवादी पतराम मांझी समेत 16 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए

नई दिल्ली। झारखंड में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई इस गोलीबार में 1 करोड़ के इनामी माओवादी पतराम मांझी उर्फ अनल भी मारा गया है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। झारखंड के आईजी (ऑपरेशंस) माइकल राज ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल के आसपास अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पतराम मांझी को तुफान उर्फ पतिराम मराण्डी उर्फ रमेश आद‍ि नामों से भी जाना जाता था। पतराम मूलरूप से गिरिडीह जिले के अंतर्गत पीरटांड थाना क्षेत्र के झरहाबाले गांव का रहने वाला था। सुरक्षाबलों को सारंडा के दुर्गम इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी की। सुरक्षाबलों की मौजूदगी का एहसास होते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया।

वहीं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा चलाए ऑपरेशन पर कहा, हमारे राज्य और पड़ोसी राज्य में ज्यादा नक्सली घटनाएं घटी हैं। दोनों राज्यों ने मिलकर तय किया है कि हम इसे खत्म करेंगे और इस दिशा में हम सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जिले में केंद्रीय बलों ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर नक्सलियों की करीब-करीब कमर तोड़ दी है। नक्सली अपने आप को तुरंत समर्पित करें। हमें लगता है कि नक्सली इस पर विचार भी कर रहे हैं। सभी लोग राज्य की मुख्य धारा में आएं और हमारे प्रदेश को बढ़ाने की दिशा में काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed