नई दिल्ली। बिग बॉस 19 का ये शो अपना आधा सफ़र तय कर चुका है। इस हफ़्ते घर में काफ़ी कुछ हुआ। पहले तो प्रणीत मोरे कप्तान बने फिर डेंगू की वजह से उनको शो बीच में ही छोड़कर बाहर आना पड़ा। लेकिन अब दुबारा प्रणीत की शो में वापसी हो गई। इस हफ्ते अमाल मलिक घर के नए कैप्टन बने। इसी के साथ अमाल दूसरी बार घर के कैप्टन बने हैं। इस हफ्ते बिग बॉस हाउस से बेघर होने के लिए गौरव, फरहाना, अभिषेक, अशनूर और नीलम नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में अब इस हफ्ते एविक्शन से जुड़ी एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है।
बिग बॉस हाउस में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच सदस्य गौरव खंन्ना, फरहाना भट्ट , अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में इस हफ्ते घर में एक बार फिर से डबल एविक्शन होने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जब बशीर और नेहल घर से एविक्ट हुए थे। अब इस बार घर के डबल एविक्शन में फिर से घर के दो सदस्य एविक्ट हुए हैं।
इस हफ्ते बिग बॉस हाउस से नीलम गिरी बेघर हो गई हैं। नीलम के साथ जो सदस्य घर से बेघर हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बजाज हैं। जी हां, ये काफी शॉकिंग एविक्शन है क्यूंकि सोशल मीडिया बज और क्रिटिक्स के द्वारा अभिषेक बजाज को फाइनलिस्ट लेवल के कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में अभिषेक का इस तरह घर से एविक्ट हो जाना घरवालों के साथ-साथ जनता के लिए भी बेहद शॉकिंग हैं।
बता दें कि पहले सलमान खान गौरव और फरहाना को सेव करते हैं। इसके बाद प्रणीत ने चुकी घर में री-एंट्री की है तो बिग बॉस उसको पावर देते हैं कि वो अभिषेक, अशनूर और नीलम में से किसी एक को सेव कर सकता है तो प्रणीत अशनूर को सेव कर लेता है, जिसके बाद बिग बॉस डबल एविक्शन की घोषणा करते हैं और इस तरह नीलम और अभिषेक घर से बेघर हो जाते हैं।

















Leave a Reply