March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Mumbai: फडणवीस के गंभीर आरोपों से तिलमिलाए नवाब मलिक, पूर्व सीएम पर फोड़ा हाइड्रोजन बम

नई दिल्ली। एक बार फिर महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और राज्य में रही उनकी सरकार के दौरान किए गए कामों को लेकर उनपर वार किया है। नवाब मलिक बीजेपी नेता फडणवीस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि वो जाली नोटों के धंधे को बढ़ावा दे रहे थे और उनके इशारे पर मुंबई में उगाही की जा रही थी। नवाब मलिक ने ये भी आरोप लगाया कि दाऊद के करीबी रियाज भाटी को देवेंद्र फडणवीस का संरक्षण मिला हुआ था।

नवाब मलिक ने नोटबंदी का भी किया जिक्र

नोटबंदी का जिक्र करते हुए नवाब मलिक ने कहा कि आठ नवंबर 2016 को जिस दौरान नोटबंदी हुई थी। तब मोदी जी ने कहा था कि नोटबंदी इसलिए की जा रही है ताकि आतंकवाद, काला धन खत्म हो सके। उन्होंने कहा था कि बड़े पैमाने पर फर्जी नोट चलाए जा रहे हैं जिन्हें खत्म करने के लिए नोटबंदी का रास्ता अपनाया गया है। नवाब मलिक ने आगे कहा कि नोटबंदी के बाद से ही मध्य प्रदेश, तमिलनाडु से जाली नोट पकड़े जाने के मामले सामने आए थे लेकिन आठ अक्टूबर 2017 तक, लगभग एक साल तक महाराष्ट्र में जाली नोट का एक भी मामला सामने नहीं आया। नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा वहां इसलिए मामले सामने नहीं आए क्योंकि देवेंद्र जी के प्रोटेक्शन में महाराष्ट्र में जाली नोट का कारोबार चल रहा था।

अपराधियों को सरकारी पदों पर बैठाया

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर एक के बाद एक आरोपों की बौछार लगाते हुए कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने सारे अपराधियों को सरकारी पदों पर बैठाया। मलिक ने कहा इन आरोपों के बीच प्रधानमंत्री मोदी का भी जिक्र किया और कहा कि हम प्रधानमंत्री पर आरोप नहीं लगाना चाहते लेकिन उनके कार्यक्रम में रियाज भाटी कैसे पहुंच गया। उसे PM के कार्यक्रम का पास कैसे और कहां से मिला। बता दें कि रियाज भाटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का करीबी है जिसके पास से डबल पासपोर्ट मिला था। मलिक ने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर क्यों डबल पासपोर्ट मिलने के बाद भी रियाज भाटी को दो दिन में ही छोड़ दिया गया। अब वो फरार है। मलिक ने ये भी कहा कि जाली नोटों का नेक्सस पाकिस्तान से लिंक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *