February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, समिट को बताया खास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 शिखर में शामिल होने के लिए जोहांसबर्ग रवाना हो चुके हैं। आज से शुरू होकर यह शिखर सम्मेलन 23 नवंबर 2025 तक चलेगा जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। हालांकि अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी के चलते जी20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया है। जी20 शिखर सम्मेलन कई मायनों में भारत के लिए भी खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले अपने दौरे को लेकर बयान भी जारी किया।

पीएम मोदी ने कहा, यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला G20 समिट होगा। 2023 में G20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बन गया था। यह समिट दुनिया के खास मुद्दों पर बात करने का एक मौका होगा। इस साल के G20 की थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ रही है, जिसके ज़रिए साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील में हुए पिछले समिट के नतीजों को आगे बढ़ाया है। मैं समिट में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ के हमारे विजन के हिसाब से भारत का नजरिया पेश करूंगा।

शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 6वीं IBSA (India-Brazil-South Africa) समिट में भी शामिल होंगे। यहां मोदी इन तीनों देशों के प्रमुखों के साथ रणनीतिक सहयोग, वैश्विक चुनौतियों, आर्थिक साझेदारी और विकास एजेंडा पर चर्चा करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोग भी बहुत बड़ी संख्या में रहते हैं, पीएम मोदी वहां भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। मोदी जहां भी जाते हैं, वहां रहने वाले भारतीयों से जरूर मिलते हैं। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार आयोजित हो रहा जी20 समिट को लेकर इस बार एक और खास बात यह है कि यह लगातार चौथी बार है जब इसका सम्मेलन ग्लोबल साउथ में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed