March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 408 रनों के बहुत बड़े अंतर से हराया। टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह सबसे बड़ी हार है। इस हार के साथ टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया और दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीत ली। साल 2000 के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार भारत में कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। अपने ही घर में टीम इंडिया की इतनी करारी शिकस्त खिलाड़ियों और फैंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी घोषित करते हुए भारत को जीत के लिए 549 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था मगर भारत की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन ही बना सकी। हालांकि दूसरे टेस्ट में जीत की उम्मीद तो चौथे ही दिन खत्म हो गई थी खेल खत्म होने तक 522 रन और चाहिए थे और भारत के दो विकेट गिर चुके थे, इसके बाद पांचवे दिन बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैच को ड्रा कराने में भी असफल रहे और टीम आल आउट हो गई।साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और मैच में कुल 9 व‍िकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 201 रनों पर ही सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 288 रनों की बढ़त मिली और दूसरी पारी उसने 260 रनों पर घोषित कर भारत के सामने 549 का लक्ष्य रखा था। पिछले एक साल में टीम इंडिया के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है जब अपनी ही धरती पर उसे टेस्ट में क्लीन स्वीप किया गया। इससे पहले 2024 में न्यूजीलैंड ने 3-0 से भारत को हराकर सीरीज जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *