April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हम आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे, डिप्टी सीएम शिवकुमार के घर नाश्ते के बाद बोले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

नई दिल्ली। कर्नाटक में इन दिनों नाश्ते पर बड़ी चर्चा हो रही है। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मची रार के बीच पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर नाश्ता करने पहुंचे थे और अब आज सीएम ने डिप्टी सीएम के घर जाकर उनके साथ नाश्ता किया। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर ऐसा हुआ है और इस तरह से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सब कुछ ठीक है, कोई अनबन नहीं है। नाश्ते के बाद सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार एक साथ पत्रकारों से बात की।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, डीके शिवकुमार ने मुझे नाश्ते पर बुलाया मैं आने के लिए मान गया। आज, हम दोनों ने साथ नाश्ता किया, नाश्ते के बाद हमने असेंबली सेशन पर चर्चा की। हमने यह किया है कि 8 दिसंबर को सांसदों की बैठक बुलानी चाहिए। हम प्रदेश में किसानों के मुद्दों और राज्य के दूसरे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हम दोनों पार्टी हाईकमान, खासकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के फैसले को मानेंगे। सिद्धारमैया ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान ने हमें दिल्ली बुलाया तो हम जरूर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कल मैं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से एक फंक्शन में मिल रहा हूं, जहां हम दोनों को बुलाया गया है।

उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने खास तौर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए नाश्ते में उनकी पसंद का नाटी चिकन और इडली बनवाई। इस दौरान शिवकुमार के भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश भी मौजूद रहे। इस ब्रेक फास्ट मीटिंग के बाद डीके शिवकुमार ने कहा कि हम राज्य में अच्छे शासन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम विपक्ष का सामना एक साथ करेंगे।इससे पहले 29 नवंबर को सीएम सिद्धारमैया के घर नाश्ते में डिप्टी सीएम शिवकुमार को इडली-सांभर और उपमा परोसा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *