अक्षय कुमार-कैटरीना स्टारर सूर्यवंशी ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, बंपर कमाई जारी
नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। रिलीज होने के साथ ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर छा गई और साथ ही इस साल की हिट फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी का फैंस को काफी इंतजार था। लंबे समय से अटकी इस फिल्म ने 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अभी भी फिल्म की बंपर कमाई जारी है।
सूर्यवंशी ने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। साथ ही वीक डेज में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, वीक डेज में फिल्म ने महाराष्ट्र और गुजरात में शानदार कलेक्शन किया है। जिसकी वजह से फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
फिल्म सूर्यवंशी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का पिछले साल से फैंस को इतंजार था। जो अब खत्म हो गया। यही कारण है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
फिल्म ने पहले दिन ही रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो काफी हिट रहा। लोगों ने फिल्म देखी और उसकी जमकर तारीफ की। इसी का फायदा देखने को मिला। ये फिल्म 100 प्रतिशत मसाला एंटरटेनर है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है।
