जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मायनों में अहम होगी तीन देशों की यह यात्रा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते 15 से 18 दिसंबर के बीच तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर जाने वाले हैं। मोदी का यह दौरा मिडिल ईस्ट और अफ्रीकी देश के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत बनाएगा। मोदी अपने दौरे की शुरुआत जॉर्डन से करेंगे। किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 दिसंबर को हशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन में रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और जॉर्डन के बीच कूटनीतिक रिश्तों की स्थापना के 75वें साल पर हो रहा है। मोदी और किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत–जॉर्डन कूटनीतिक संबंधों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया दौरे पर रहेंगे। 2011 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला इथियोपिया दौरा होगा। यहां इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी। पीएम मोदी यह दौरा भारत-इथियोपिया की अर्थव्यवस्था, ट्रेड, कल्चर और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षत्रों में सहयोग को मजबूत करने में मदद करेगा। इस दौरान इकॉनमिक फ्रंट पर, ट्रेड को डायवर्सिफाई करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर, IT, माइनिंग, एग्रीकल्चर और उत्पादन में इन्वेस्टमेंट के नए मौकों की पहचान करने पर फोकस होने की उम्मीद है।
इसके बाद अंत में पीएम मोदी ओमान सल्तनत के राष्ट्राध्यक्ष, सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद के बुलावे पर 17 और 18 दिसंबर 2025 को ओमान जाएंगे। फरवरी 2018 के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ओमान सल्तनत का यह दूसरा दौरा है। यह दौरा बहुत अहम है क्योंकि जब भारत और ओमान मिलकर राजनयिक संबंधों की 70वीं सालगिरह मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की व्यापक समीक्षा करेंगे और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। मोदी ओमान में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
