April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले पता चला जाएगा वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं, यात्रियों को होगी सहूलियत

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को सहूलियत देते हुए ट्रेन के रिजर्वेशन चार्टिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। यात्रियों को अब ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले पता चल जाएगा कि उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं। फिलहाल ट्रेन छूटने के लगभग चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट बनता मगर अब रेलवे ने 10 घंटे पहले चार्ट तैयार कराने का निर्णय लिया है। इससे उन यात्रियों को लाभ होगा जिनकी टिकट कंफर्म नहीं हो पाएगी क्योंकि यात्रा से 10 घंटे पहले उनको अपनी टिकट का कंफर्म स्टेटस पता चल जाएगा और उनके पास यात्रा के अन्य विकल्पों पर विचार के लिए पर्याप्त समय होगा।

रेलवे के अनुसार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक छूटने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं ऐसी ट्रेनें जिनके प्रस्थान का समय दोपहर 2.01 बजे से रात 11.59 बजे के बीच तथा आधी रात से सुबह 5 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट डिपार्चर से 10 घंटे पहले तैयार होगा। अभी तक फाइनल चार्ट 4 घंटे पहले बनता है जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्री असमंसज में रहते हैं और कई बार तो टिकट कंफर्म न होने की स्थिति में उनके पास दूसरी ट्रेन, बस या अन्य साधन से यात्रा करने का विकल्प भी नहीं बचता।

जिन यात्रियों का घर स्टेशन से काफी दूर होता है उनको तो कई बार रास्ते में रिजर्वेशन चार्ट का मैसेज आता है और अगर उनकी टिकट कंफर्म न हुई तो ऐसे में उनको काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लंबे समय से यात्रियों को हो रही इस परेशानी के निवारण के लिए अब रेलवे ने यह कदम उठाया है। इसके लिए सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर समय समय पर नियमों में सुधार करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *