June 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीम कॉम्बिनेशन ज्यादा जरूरी, शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल न किए जाने की अजीत अगरकर ने बताई वजह

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल को इसमें शामिल नहीं किया गया है जिसकी वजह से न सिर्फ गिल के प्रशंसक बल्कि पूर्व खिलाड़ी भी अचम्भित हैं। गिल को वर्ल्डकप टीम से बाहर रखे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी के प्रमुख अजीत अगरकर ने अब वहज बताई है कि आखिर शुभमन गिल को टीम में क्यों नहीं चुना गया। अजीत अगरकर ने कहा कि हम सब जानते हैं कि शुभमन कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेशन ज्यादा जरूरी है।

अगरकर ने कहा कि इस बार भी टीम में अलग-अलग कॉम्बिनेशन हैं, इसलिए 15 सदस्यीय टीम में किसी न किसी को तो बाहर होना ही था, दुर्भाग्य से इस बार गिल को बाहर होना पड़ा है। बता दें कि गिल फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछले विश्व कप में भी उन्हें मौका नहीं मिला था। अगरकर ने कहा कि भारत के पास क्रिकेट में एक से बढ़कर प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और इस वजह से विकल्पों की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होता, हर किसी की राय अलग हो सकती है।

अगरकर ने फिर से कहा कि शुभमन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, फॉर्म में उतार-चढ़ाव आता रहता है, लेकिन टीम संयोजन ज्यादा अहम होता है। इससे पहले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड टीम में शामिल न किए जाने के सेलेक्टर्स के फैसले पर हैरानी जताई थी। गावस्कर ने कहा था कि गिल ने पिछले कुछ मैचों में स्ट्रगल किया, लेकिन आखिर में क्लास हमेशा काम आती है। गावस्कर ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि शुभमन इसे सही स्पिरिट में लेगा और मैं उसके लिए बेस्ट चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *