April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केजीएमयू लव जिहाद मामले में आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीज निलंबित, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में लव जिहाद से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीज उद्दीन नायक को निलंबित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के आदेशानुसार डीन एकेडमिक्स प्रो. वीरेंद्र ने निलंबन पत्र जारी किया। वहीं पीड़िता महिला रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी जूनियर डॉक्टर रमीज फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस पूरे मामले की जांच के लिए केजीएमयू प्रशासन के द्वारा एक समिति गठित की गई है। जूनियर डॉक्टर रमीज पर आरोप है कि उसने अपनी शादी की बात छिपाकर एक महिला जूनियर रेजिडेंट को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता महिला जूनियर रेजिडेंट के मुताबिक उसने इसी साल 2025 में केजीएमयू के पैथोलाजी डिपार्टमेंट में एमडी कोर्स के लिए दाखिला लिया था। यहीं उसकी मुलाकात जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीज उद्दीन नायक से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती गहरी हो गई और वो एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए।

पीड़िता के परिवार के मुताबिक आरोपी ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर महीनों तक शोषण किया और जब बेटी ने मतांतरण करने से मना कर दिया तो उसको प्रताड़ित करने लगा। इस बीच आरोपी के शादी शुदा होने की जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित परिवार की ओर से मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में भी शिकायत कराई गई है। उधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी जूनियर डॉक्टर बिना लिखित अनुमति विश्वविद्यालय या अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उसे सिर्फ जांच कार्यवाही में उपस्थित होने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *