February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली-एनसीआर वालों को नए साल का तोहफा, मेट्रो के नए फेज 5A को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए तीन नए कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दिए जाने का अहम फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया, इस फेज को दिल्ली मेट्रो फेज 5A कहा जाएगा। इसमें 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी। 13 स्टेशन होंगे जिसमें 10 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड होंगे। 12,015 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज्यादा का हो जाएगा। कंस्ट्रक्शन का काम तीन साल में पूरा होगा। कंस्ट्रक्शन ज़्यादातर अंडरग्राउंड टनल बोरिंग मशीनों का इस्तेमाल करके किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक में कम से कम रुकावट आएगी।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि औसतन 65 लाख यात्री प्रतिदिन दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। कुछ खास दिनों में दिल्ली मेट्रो एक दिन में 80 लाख लोगों को ले जाती है। दिल्ली के लिए मेट्रो आज एक बहुत बड़ी जरूरत है और इसीलिए इसके नेटवर्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक दिल्ली मेट्रो का विस्तार होने से दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में उठाया गया एक सार्थक कदम है। मेट्रो के विस्तार के चलते लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में कमी होगी। इससे हर साल 33 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि दिल्ली एनसीआर वालों के लिए बड़ी राहत होगी।

इन तीन कॉरिडोर को मिला अप्रूवल

– रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक 9.9 किलोमीटर मेट्रो ट्रैक का विस्तार किया जाएगा, जिसका खर्च 9,570.4 करोड़ रुपए आएगा।

– एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक 2.3 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाएगा और इसकी लागत 1,419.6 करोड़ रुपए आएगी।

– तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक 3.9 किलोमीटर ट्रैक बढ़ाया जाएगा और इसको बनाने में 1,024.8 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *