February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूजा पाल का जिक्र कर योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सपा को घेरा, कहा-पीडीए की बात करते हो…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने विधानसभा में आज एक बार फिर विपक्ष को खूब सुनाया। योगी ने सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल का नाम लेकर सपा को घेरते हुए कहा कि आप उनको न्याय नहीं दिला पाए क्योंकि हिम्मत नहीं थी। माफिया के सामने झुकना मजबूरी थी। आप बात तो पीडीए की करते हैं, क्या वो पीडीए का हिस्सा नहीं हैं। न्याय कैसे होता है, यह हमारी सरकार ने तय किया। बेटी उस पक्ष की हो या इस पक्ष की उसको न्याय मिलेगा, हर हाल में मिलेगा। बता दें कि पूजा पाल के पति बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या में अतीक अहमद का नाम आया था।

योगी ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी और विरोधियों से कहना चाहता हूं कि ‘तू इधर-उधर की बात न कर, ये तो बता कि काफिला क्यों लुटा,‘ ये जो समाजवादी पार्टी तितर बितर हो गई। सीएम बोले, दुर्दांत माफिया और अपराधियों के प्रति सरकार की क्या नीति होनी चाहिए, सरकार ने वह करके भी दिखाया है। अब यह वह यूपी है जो हर प्रदेशवासी को सुरक्षा की गारंटी देता है, हर गुंडे को चेतावनी भी देता है कि सुधर जाओ नहीं तो यमराज के यहां जाने के रास्ते भी खुले हुए हैं। यूपी सीएम ने कहा कि सुरक्षा का माहौल हमने दिया है। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बहुत अच्छी नहीं थी। आज हर व्यक्ति को इस बात का एहसास होता है कि यूपी सुरक्षित है, वहां दंगा नहीं है, अराजकता नहीं है।

सीएम ने कहा कि यह जो बड़ी-बड़ी बातें आप लोग करते हैं न, यह समाजवादी पार्टी का अहंकार है, इसीलिए कोई समाजवादी पार्टी को सम्मान नहीं देता है। योगी ने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं, कब्जा कोई भी करेगा, किसी भी स्मारक पर, किसी भी पौराणिक स्थल पर, वो कोई भी होगा, उसको छोड़ूंगा नहीं। सरकारी जमीन का उपयोग गरीब के लिए होना चाहिए। छांगुर जैसा कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा उसको कोई रोक नहीं सकता। सुरक्षा का वातावरण हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह है ‘नए भारत’ का ‘नया यूपी’ है। अब यूपी के नौजवान को रोजगार के लिए देश और दुनिया में भटकने की आवश्यकता नहीं है, यूपी ही उन्हें रोजगार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *