February 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अलीगढ़ की महिला अब जेवर और कैश लेकर जीजा संग हुई फरार!, बेटी की शादी से पहले पिछले साल होने वाले दामाद संग भागी थी

अलीगढ़। अप्रैल 2025 में यूपी के अलीगढ़ की एक महिला काफी चर्चित हुई थी। वो अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। राहुल ने अब आरोप लगाया है कि महिला ने उसका साथ भी छोड़ दिया है और अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। राहुल के मुताबिक महिला दो लाख कैश और सारे जेवर भी साथ लेकर जीजा संग फरार हुई है। राहुल का कहना है कि उसने अलीगढ़ के दादों थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बिहार का मामला बताकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले जब अप्रैल 2025 में राहुल के साथ महिला फरार हुई थी, तब उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि वो साथ में पांच लाख रुपए के जेवर और साढ़े तीन लाख रुपए ले गई है। राहुल के साथ फरार होकर महिला बिहार चली गई थी। फिर जब घटना सार्वजनिक हो गई और दोनों की फोटो सामने आ गई, तो राहुल और महिला ने अलीगढ़ लौटकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। महिला ने उस वक्त पति जीतेंद्र पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था। राहुल ने भी पुलिस को बताया था कि महिला उससे अपना दुखड़ा रोती थी। जिसके बाद उसके कहने पर साथ ले गया। इसके बाद पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर दोनों को साथ जाने दिया था।

वहीं, महिला के पति जीतेंद्र ने आरोप लगाया था कि बेटी की शादी तय होने के बाद उसकी पत्नी राहुल से फोन पर कई घंटे तक बात करने लगी। जीतेंद्र के मुताबिक राहुल को ये मोबाइल फोन उनकी पत्नी ने ही दिलाया था। जीतेंद्र ने उस वक्त कहा था कि पत्नी के राहुल से लंबी बातचीत पर उनको पहले शक नहीं हुआ। फिर शक हुआ, लेकिन फिर राहुल के साथ पत्नी भाग गई। अब राहुल को भी महिला ने गच्चा दे दिया और अपने जीजा के साथ निकल गई। राहुल ने मीडिया से कहा कि महिला के लिए उसने घर छोड़ा और समाज के ताने सहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed