February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एवरग्रीन रेखा जी ने क्यों चूम ली इस एक्टर की फोटो? नेटिजंस ने डाली Move on करने की सलाह

नई दिल्ली। रेखा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रेखा की अदायगी का हर कोई दीवाना है। इस उम्र में भी रेखा का स्टाइल, फैशन और ब्यूटी आज के दौर की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देता है। रेखा जी अपनी फिल्मों के लिए तो जानी ही जाती हैं लेकिन रेखा अपनी पर्सनल लाइफ और अधूरे इश्क़ को लेकर भी अक्सर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती है। अब ऐसे में फ़िलहाल रेखा जी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में रेखा ने कुछ ऐसा किया कि वो अचानक से एक बार फिर टॉक ऑफ़ द टाउन बन गई हैं।

दरअसल, रेखा बॉलीवुड फिल्म ”इक्कीस” के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में जब रेखा प्रीमयर के रेड कार्पेट पर पहुंची तो इक्कीस फिल्म के पोस्टर पर अगस्त्य की तस्वीर देख भावुक हो उठीं। इसके बाद रेखा आगे बढ़कर अगस्तय की पोस्टर को चूमती हैं, आशीर्वाद देती हैं और बलाएं लेती हैं।

नेटिजन्स रेखा के इस अंदाज को अमिताभ बच्चन से जोड़कर देख रहे हैं। नेटिजन्स का मानना है कि रेखा शायद आज भी अमिताभ बच्चन और उनसे जुड़ी हर चीज़ से ओबेस्सेड हैं। कुछ इंटरनेट यूजर ने रेखा की इस हरकत को अननेसेसरी और एम्बेरेसिंग बताया जबकि कुछ लोगों ने तो रेखा को मूव ऑन करने की सलाह तक दे डाली।

बता दें कि बॉलीवुड के गलियारों में महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी सिने जगत की चंद मशहूर प्रेम कहानियों में से एक है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस बात पर कभी कुछ सीधे तौर पर नहीं कहा लेकिन गाहे-बगाहे उनके करीबी और दोस्त इस रिश्ते को लेकर बयान देते रहे। गुजरते सालों के साथ अमिताभ के लिए रेखा का एक तरफ़ा इश्क़ जगजाहिर हो गया लेकिन कभी दोनों ने इसपर खुलकर बात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *