March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने की जेवर में बन रहे एयरपोर्ट को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर करने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने 8वीं सदी के प्रतिहार राजवंश के प्रतापी राजा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की वीरता, त्याग, बलिदान, एवं शौर्य की पराकाष्ठा को उल्लेख करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में पीएम मोदी से जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम मिहिर भोज के नाम पर करने की मांग की है। उन्होंने वीर गुर्जर कौम का उल्लेख किया है।

सम्राट मिहिर भोज ने देश की अखंडता और अस्मिता को बचाये रखने के लिए कई विदेशी आक्रांताओं से लोहा लिया था। आठवीं सदी में भारत के पश्चिमी सीमा (अरब सागर) से मुसलमान आक्रांता भारत में लूट के इरादे से प्रवेश करते थे। इतिहास में कई ऐसे तथ्य उल्लेखित हैं जिसमें मिहिर भोज ने उन आक्रांताओं को घुटने टिकवाया।

ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक मिहिर भोज ने भारत पर 50 वर्ष (836-885 ई0) तक शासन किया था। इस दौरान कई विदेशी लूटेरों को भारत से खदेड़ने में वह सफल रहे। मिहिर भोज का शासन पश्चिम में बंगाल, पूर्व में गुजरात, उत्तर में कश्मीर एवं दक्षिण के कर्नाटक में था। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ने धर्म की रक्षा के लिए उल्लेखनीय भूमिका निभााई।

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार वंश के थे। प्रतिहार का मतलब होता है रक्षा करने वाला। गुर्जर सम्राट की उपलब्धियों को हमेंशा याद किया जायेगा।
पश्चिमी यूपी के दादरी एवं आस-पास के क्षेत्र को वीर गुर्जर प्रदेश की राजधानी कहा जाता है। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का कहना है कि सम्राट मिहिर भोज के नाम पर एयरपोर्ट का नामाकरण कर गुर्जर समाज को गौरवान्वित करने का किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *