February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जेएनयू में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ लगे आपत्तिजनक नारे!

नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात छात्रों के एक गुट ने जमकर नारेबाजी की। जेएनयू में नारेबाजी की घटना साबरमती हॉस्टल के बाहर हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर आरोप लगाया है कि छात्रों ने जेएनयू की धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की कब्र खुदेगी के आपत्तिजनक नारे भी लगाए। बीजेपी प्रवक्ता ने इसे भारत विरोधी सोच बताते हुए कहा है कि बौद्धिक आतंकी एकेडमिक, डॉक्टर या इंजीनियर हो सकते हैं।

दरअसल, जेएनयू में छह साल पहले छात्रों के दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई थी। उस वक्त जेएनयू के वामपंथी विचारधारा वाले छात्रों ने हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। उसी घटना की छठी बरसी मनाने के लिए सोमवार की रात छात्रों का एक गुट जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के बाहर इकट्ठा हुआ था। इन छात्रों ने दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को रिहा करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार की सुबह ही उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया था। अब पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के खिलाफ कथित जेएनयू छात्रों की आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जेएनयू के वामपंथी विचारधारा वाले छात्रों पर पहले भी विवादित नारेबाजी के आरोप लगते रहे हैं। जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा भी गूंजा था। जेएनयू के छात्रसंघ पर आज तक बीजेपी समर्थित एबीवीपी का कब्जा नहीं हो सका है। जेएनयू छात्रसंघ में हमेशा ही वामपंथी छात्र संगठन के सदस्य चुने जाते रहे हैं। साल 2014 में मोदी सरकार के केंद्र में सत्ता संभालने के बाद से जेएनयू में कई बार छात्रों का उबाल देखा जा चुका है। इस दौरान देशविरोधी और आपत्तिजनक नारे लगाने से भी यहां के छात्रों ने गुरेज नहीं किया। इसी वजह से तमाम लोग जेएनयू को बंद करने की मांग उठाते रहे हैं। हालांकि, जेएनयू भारत के प्रीमियर शैक्षिक संस्थानों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *