April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह का किलर डांस देख धड़का फैंस का दिल, एक्ट्रेस की इस वीडियो ने मचाई तबाही

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह की फोटोज और वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस ने ब्लैक ट्रैक पैंट, ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा के साथ लॉन्ग व्हाइट शर्ट टीमअप किया है। इसके साथ खुले बालों में कैप एक्ट्रेस के लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा है। इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने एक वीडियो भी अटैच किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस करती नजर आ रही हैं।

अक्षरा तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये हॉट अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कमेंट में फैंस फायर इमोजी की बरसात करते नजर आ रहे हैं। अक्षरा ने इन पोस्ट को शेयर कर लिखा है- ”Baby got fire”

अक्षरा सिंह का नया गाना “कंबल” रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है। फिलहाल ये गाना धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *