February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बैंकों में आज हड़ताल, कर्मचारी यूनियनों ने फाइव डेज वीक की मांग की है

नई दिल्ली। आज बैंकों में हड़ताल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं. यूएफबीयू की मांग है कि बैंकों में पांच दिन काम के रखे जाएं। यानी बैंकों में भी अन्य सरकारी दफ्तरों की तरह फाइव डेज वीक हो। बैंकों में हड़ताल के कारण आम लोगों का कामकाज होना आज मुश्किल है। हालांकि, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग समेत अन्य सेवाओं को बैंक जारी रखने वाले हैं। बैंक 24 जनवरी से ही बंद थे। इस तरह हड़ताल के कारण बैंकों में 4 दिन से कामकाज नहीं हो रहा है।

बैंक यूनियनों की हड़ताल के मद्देनजर सोमवार को वित्त मंत्रालय ने एसबीआई के चेयरमैन समेत सभी बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलाई थी। वित्त मंत्रालय ने बैंकों से कहा कि वे आम लोगों के कामकाज को प्रभावित न होने देने के लिए कदम उठाएं। हालांकि, स्टाफ ही अगर काम नहीं करेगा, तो बैंकों में कामकाज होना मुश्किल ही है। बैंक में हड़ताल होने के कारण अगर आपको कोई लेन-देन करना है, तो इसके लिए आप इंटरनेट बैंकिग और यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बैंकों की तरफ से वित्त मंत्रालय को बताया गया है कि सभी एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश भी जमा है। ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

बैंक यूनियन लंबे समय से फाइव डे वीक की मांग करते रहे हैं। अपनी अन्य मांगों के लिए वे हर साल हड़ताल भी करते हैं। पहले ये खबरें आई थीं कि वित्त मंत्रालय बैंकों में फाइव डेज वीक लागू करने के बारे में विचार कर रहा है। बैंकों में कामकाज के घंटों को सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक कर वित्त मंत्रालय ने पहले ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी देने का फैसला किया था। इसके अलावा बैंकों में त्योहार और रविवार को छुट्टियां रहती हैं। बहरहाल, हड़ताल के कारण बैंकों में अब बुधवार यानी 28 जनवरी को ही कामकाज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed