May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के संयुक्त राष्ट्र महासचिव, भारत और ईयू के बीच हुई डील पर भी दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लेते हुए उनकी दमनकारी नीतियों की आलोचना की और उन्हें खूब सुनाया है। गुटेरेस ने मौजूदा वैश्विक हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि आज के समय में अंतरराष्ट्रीय कानून के कोई मायने नहीं रह गए हैं। कुछ लोग इन कानून को कुचलने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक देश के द्वारा दबाव बनाने और अपने आदेश दूसरों पर थोपने से दुनिया नहीं चलती और ना ही इस प्रकार से किसी समस्या का हल हो सकता है।

गुटेरेस ने अमेरिका और चीन का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया को दो शक्तियों के द्वारा दो भागों में बांटने से कुछ नहीं होगा। यह एक विचार है कि अमेरिका और चीन दो पोल्स हैं लेकिन अगर आप एक स्थिर दुनिया चाहते हैं जहां शांति हो, अधिकारों की रक्षा हो और समानता की बात हो तो इसके लिए बहुध्रवीयता का समर्थन करने की जरूरत है। वैश्विक समस्याओं का हल किसी एक शक्ति के द्वारा हुक्म चलाने से निकलने वाला नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हाल ही में बोर्ड ऑफ पीस के गठन के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने यह बात कही है। गुटेरेस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति कायम रखने और सुरक्षा की मूल जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की है।

इसी के साथ गुटेरेस ने हाल ही भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच संपन्न हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जिसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है उस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सी पॉजिटिव उम्मीदों के साथ हाल के ट्रेड एग्रीमेंट्स को देख रहा हूं जिसमें भारत और ईयू डील भी शामिल है। आपको बता दें कि भारत और ईयू के बीच इस डील से अमेरिका समेत कई मुस्लिम देश खुश नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *