March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss 15: एलिमिनेशन में हुआ गजब टास्क, बेघर करने के लिए मेकर्स ने किया ताबूत का इस्तेमाल, फैंस हुए खफा

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच अब एलिमिनेशन होगा। जिसका लेटेस्ट प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है। इस प्रोमो के मुताबिक जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा वो ताबूत में बंद हो जाएगा। ये प्रोमो जैसे ही आउट हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शो और इसके मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो इस क्रिएटिविटी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेकर्स इस टास्क के जरिए जीते जी ताबूत में ड़ाल रहे हैं।

ताबूत में डालने पर बवाल

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट को ताबूत में ड़ाला जाएगा। लेकिन बिग बॉस के दर्शकों को ये आइडिया कुछ खास पसंद नहीं आया। फैंस इसका विरोध करने लगे। सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। एक यूजर ने लिखा- वाह, अब हम लोग ताबूत को इस तरह से दिखाएंगे। इतनी बेकार क्रिएटिविटी है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- क्रिएटिव टीम को शर्म आनी चाहिए। ये कोई अच्छा आइडिया नहीं है। जीते जी किसी को ताबूत में डाल रहे हैं। शर्म आनी चाहिए।

फैंस इस प्रोमो को देख काफी शॉक में हैं। उनका ऐसा मानना है कि ये दिखाना काफी गलत है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही मेकर्स से ताबूत वाले स्टेप को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *