April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुश्किल में फंस गए कमाल खान, पहले हुई गिरफ्तारी, अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता

नई दिल्ली। विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता कमाल आर खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी विशाल ठाकुर के मुताबिक, एक्टर को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कई वर्षों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वो पुलिस के साथ लुक्का- छुप्पी खेल रहे थे। विदेश में होने की वजह से उनके विरुद्ध लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। इस बीच जैसे ही कमाल ने कल मुंबई लैंड किया, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खबरों के मुताबिक, उन्होंने आज जमानत के लिए कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दी है, जिस पर शाम चार बजे सुनवाई होगी। बता दें कि अभिनेता को आईपीसी की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बीच गिरफ्तारी के बाद अभिनेता से मीडिया द्वारा संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि साल 2020 में उन्होंने एक विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी, जिस पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस अभिनेता की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन अभिनेता विदेश में थे। इस बीच जैसे ही वे मुंबई आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तो इस तरह से अब की बार कमाल आर खान अपने ट्वीट को लेकर कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस चुके हैं। अब आगामी दिनों में उनके खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ध्यान रहे कि कमाल आर खान किसी ना किसी मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर रहते ही हैं।

फिल्मों की आलोचना करने से कमाल आर खान किसी भी प्रकार का गुरेज नहीं करते हैं। आप उनकी बेबाकी का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि एक मर्तबा उन्होंने बॉलीवुड के तीन खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को बूढ़ा तक बता दिया था। बता दें कि अभी हाल ही में लोगों के बीच आलोचना का पात्र बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी कमाल आर खान ने खूब ट्वीट किए थे, लेकिन कई मौकों पर ऐसा भी देखा गया कि जब उन्हें दूसरे अभिनेताओं के कहर का शिकार होना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *