April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान की हार के बाद तिलमिलाए शोएब अख्तर, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार के बाद पड़ोसी देश के कई खिलाड़ियों के बयान सामने आ रहे हैं। अपने बातों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम के खिलाड़ियों की आलोचना करने के साथ-साथ भारतीय टीम पर भी तंज कसने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज व रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर का बयान भी सामने आ गया है। शोएब अख्तर की बातों को समझकर लगता है कि वो रविवार को भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में उनके मुल्क की टीम को मिली करारी हार पर हार्दिक पांड्या को बड़ा कारण समझ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय टीम लगातार इस मैच को हारने की कोशिश कर रही थी।

भारतीय टीम पर तंज व हार्दिक की तारीफ 

पाकिस्तान के साथ मुकाबले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और दो हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक व जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के हीरो हार्दिक पांड्या ही रहे। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा और बल्लेबाजी में 17 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद पारी खेल पाकिस्तान को शिकस्त देने में अहम भूमिका निभाई। मैच खत्म होने के दूसरे दिन पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि, ‘मैं भारत और पाकिस्तान दोनों को बधाई देना चाहता हूं। दोनों ही टीमों ने मैच हारने की कोशिश की, लेकिन भारत जीतने में सफल रहा। भारत मैच को गंवाने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।’

इसके अलावा शोएब ने पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान व कप्तान बाबर आजम की भी आलोचना की। शोएब का मानना है कि पाकिस्तानी टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम के साथ छेडछाड़ की, जिसका नतीजा ये रहा कि उसे भारत के हाथों हार सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप की शानदार शुरुआत कर दी है। अब देखना यह बाकी होगा कि क्या भारतीय टीम एशिया कप 2022 को अपने नाम कर पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *