May 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

श्रीलंकाई दौरे के लिए इंडिया-ए टीम स्क्वाड का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को किया गया शामिल, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने श्रीलंकाई दौरे के लिए इंडिया-ए टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। तिलक वर्मा को इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं रियान पराग को भी उपकप्तान बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 15 सदस्यीय टीम स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। टीम में कई अन्य युवा खिलाड़ियों को भी चुना गया है। श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका-ए, भारत-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें हिस्सा लेंगी। इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी और 21 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस ट्राई सीरीज के बाद इंडिया ए और श्रीलंका ए टीमों के खिलाफ दो मल्टी-डे (रेड-बॉल) मैच भी खेल जाएंगे। उसके लिए इंडिया-ए टीम स्क्वॉड की घोषणा बाद में की जाएगी।

ट्राई सीरीज का पहला मैच 9 जून को इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए के बीच होगा। जबकि 11 जून को सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें आमने सामने होंगी। तीसरे मैच में अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमों की भिड़ंत 13 जून को होगी। इसके बाद 15 जून को चौथे मैच में एक बार फिर इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए का मुकाबला होगा। पांचवां मैच 17 जून को इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच में होगा। जबकि छठा मैच 19 जून को अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 21 जून को ट्राई सीरीज का फाइनल होगा। इस ट्राई सीरीज में 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी का विशेष ध्यान होगा। वैभव इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं और आईपीएल में अब तक उन्होंने विश्व के तमाम धुरंधर गेंदबाजों को धोया है।

इंडिया-ए स्क्वाड :

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *