May 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान तय करे उसे भूगोल का हिस्सा बनकर रहना है या…भारत के थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की वॉर्निंग

नई दिल्ली। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अगर आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचना जारी रखता है तो इसके लिए उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भूगोल या इतिहास का हिस्सा बनकर रहना चाहता है अन्यथा नहीं । सेना संवाद कार्यक्रम के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद को लेकर भारत अब किसी भी तरह की कोई नरमी बरतने वाला नहीं है।

आर्मी चीफ का यह बयान भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार के जीरो टॉलरेंस के रुख को दोहराता है। सेना संवाद कार्यक्रम में थल सेना प्रमुख ने सीमा सुरक्षा, मौजूदा वैश्विक हालात और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों पर भी बात की। इसके अलावा उन्होंने ड्यूटी के दौरान सैनिकों के त्याग और परिश्रम पर भी चर्चा की। जनरल द्विवेदी कहते ने कहा कि एक सैन्य अधिकारी को सबसे बड़ी खुशी तब मिलती है जब सैनिक उसे स्वीकार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं और जब सैनिकों का अपने अधिकारी पर पूरा भरोसा होता है। जब कोई सैनिक किसी सफल अभियान के बाद आपको गले लगाता है, तो उस समय कोई पदक्रम नहीं होता, वह आपको अपना साथी मानता है। यही सबसे अच्छी बात है।

उन्होंने आगे कहा कि एक सैनिक के पास हमेशा समय की कमी रहती है, सैन्य यूनिट में नहीं बल्कि परिवार के साथ। सैनिक को अपने परिजनों के साथ समय बिताने का बहुत कम समय मिल पाता है और कई तो महत्वपूर्ण अवसरों में भी सैनिक अपने घर से दूर सरहद पर ड्यूटी दे रहा होता है। जैसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तैनात सैनिक अक्सर अपने परिवार की शादियों में शामिल नहीं हो पाते। वे अक्सर अपने बच्चों के जन्म के समय भी वहां मौजूद नहीं रह पाते। उन्होंने कहा कि हालांकि हम इस दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी यह हमारे बस में नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *