अक्षरा सिंह ने अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक किया रिलीज, हाथों में त्रिशूल लिए नजर आ रही हैं एक्ट्रेस
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फ़ैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया है। चलिए बताते हैं अक्षरा सिंह की इस नई फिल्म के बारे में विस्तार से
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर दिया है। अक्षरा सिंह की इस फिल्म का नाम ”अंबे है मेरी मां” है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, पंकज तिवारी और अश्विनी शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा सिंह त्रिशूल लिए नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के पीछे दुर्गा मां नजर आ रही हैं। अक्षरा की इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।
बता दें कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को तगड़ा सरप्राइज़ दिया है। एक्ट्रेस का ये सरप्राइज कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हैं। अक्षरा ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है।
ऐसे में क़यास यही लगाये जा रहे हैं कि अक्षरा जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आ सकती हैं। बहरहाल अक्षरा सिंह के इस सरप्राइज के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें हाल ही में एक्ट्रेस का होली स्पेशल गाना ”होली पे चले गोली” रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ बॉलीवुड एक्टर फुकरा फेम वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा और वरुण की केमिस्ट्री गर्दा मचा रही है।
