March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम्रपाली दुबे लेकर आ रही हैं अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल, एक्ट्रेस ने शेयर की डिटेल्स

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है चलिए जानते हैं क्या है फिल्म में खास:

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। एक्ट्रेस की इस फिल्म का नाम ”लागल रह बताशा 2” है। एक्ट्रेस ने फिल्म के महूरत की तस्वीरें शेयर की। बता दें इससे पहले एक्ट्रेस की ”लागल रह बताशा” रिलीज हुई थी जो भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। अब एक्ट्रेस इस फिल्म का पार्ट 2 लेकर आ रही हैं जिसको लेकर आम्रपाली दुबे के फैंस खासे एक्साइटेड हैं।

बता दें आम्रपाली इनदिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का नाम ”मां शीतला भवानी” है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अंशुमान सिंह राजपूत भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म का निर्माण रौशन सिंह एवं शर्मिला सिंह कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में आम्रपाली का एक होली स्पेशल गाना भी रिलीज हुआ था। एक्ट्रेस इस नए म्यूजिक वीडियो में एक बार फिर निरहुआ संग रंग ज़माने आ गई है। एक्ट्रेस के इस नए गाने का नाम ”अवध में होली” है। इस गाने को फाइनली रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो में आप आम्रपाली दुबे और निरहुआ की धाकड़ केमिस्ट्री को साफ़ देख सकते हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे है। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने के निर्देशक दिव्यांशु तिवारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *