March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Mumbai Terror Attack: 26/11 की घटना को पूरे हुए 13 साल, देश के दिग्गज नेताओं ने जांबाज़ों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 26 नवंबर साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। समुद्री रास्ते के जरिए भारत आए पाकिस्तान के 10 आतंकियों ने ताज होटल में इस घटना को अंजाम दिया था। यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे, इन आतंकियों ने पूरे इलाके को बम और गोलीबारी से दहला दिया था। यह इतिहास का सबसे भीषण और भयावह आंतकी हमला रहा था। इस हमले में 160 लोगों की जान गई थी वहीं 300 के करीब लोग घायल हो गए थे। मुबंई हमले की बरसी पर तमाम नेता शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताज होटल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी नहीं भूलेंगे।’ इसके साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन।’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्विटर पर श्रद्धांजली देते हुए लिखा, “मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।”

बता दें कि 26 नवंबर को साल 2008 में 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंच गए थे, और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम भी दिया था। इस घटना के दौरान होटल में कई तरह के लोग मौजूद थे। जिनकी जान बचाने के लिए हमारे कई जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान दे दी। घटना की अगली सुबह तक हमारे बहादुर सिपाहियों ने 9 आतकवादियों को ढ़ेर कर दिया जबकि 1 आंतकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *